ब्रेकिंग
बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार

बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव

बिहार सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर प्रमोशन दिया है। इनमें अमृषा बैंस, साहिला, वैभव श्रीवास्तव समेत 9 जिलों के डीएम शामिल हैं। प्रमोशन 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।

बिहार न्यूज
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इनमें 9 जिलों के जिलाधिकारी (DM) और माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में अरवल की डीएम अमृषा बैंस, बक्सर की डीएम साहिला, सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव और कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी शामिल हैं। इनके अलावा शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी, अररिया के डीएम विनोद दूहन, मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन और शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद को भी प्रमोशन मिला है।


वहीं, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह को भी अपर सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। ये सभी 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।


1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा प्रमोशन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों की पदोन्नति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। प्रमोशन के बाद इनका वेतनमान अपर सचिव स्तर के पे लेवल-12 के अनुरूप हो जाएगा।


हालांकि, पदोन्नति के बाद भी अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी अधिकारी अपने मौजूदा पदों पर ही बने रहेंगे। फिलहाल किसी का तबादला या नई पोस्टिंग नहीं की गई है।


दो दिन पहले 45 IAS अधिकारियों को भी मिला था प्रमोशन

इससे पहले बिहार सरकार ने 45 अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग स्तरों पर पदोन्नति दी थी। इनमें 1992 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल और पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन मिला था। वहीं, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल को प्रधान सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया था।


इसके अलावा 2011 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर पर प्रमोशन दिया गया था। इनमें शीर्षत कपिल अशोक और निलेश रामचंद्र देवरे के नाम शामिल हैं।


वहीं, 2014 बैच के 34 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली थी। इनमें कुमार मंगलम, कल्पना कुमारी, संगीता सिंह, गौतम पासवान, सौरभ जोरवाल, यशपाल मीणा, अमित पांडेय और उदिता सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।


गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 10 नवंबर को इन 45 अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी। अब 10 और आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने के बाद राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।