ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

मोतिहारी में जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं। उन्होंने मुसलमानों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी पर सवाल उठाए।

बिहार न्यूज
जेडीयू नेता के निशाने पर कौन?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद जदयू नेताओं के बयानों में तल्खी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने संविधान, मुसलमानों और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी के बुलडोजर से नहीं।


खालिद अनवर ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, मानो गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों का इस देश में कोई अधिकार ही नहीं है। जबकि भारतीय संविधान 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना जानता है।


उन्होंने कहा कि मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेजों के शासनकाल में भी होती थी। आजादी के बाद भी सत्ता में आने वाली सरकारों ने मुसलमानों को दरकिनार किया है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को आजादी के 75 वर्षों बाद भी उनका पूरा हक नहीं मिला है।


जदयू एमएलसी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मिलकर इस देश को आजाद इसलिए नहीं कराया था कि चंद लोग मलाई खाएं। कुछ लोग ही सत्ता और संसाधनों का लाभ उठाएं। यह देश 140 करोड़ लोगों का है और संविधान भी सभी के अधिकारों की बात करता है।


उन्होंने आगे कहा कि संविधान की आत्मा को बुलडोजर के जरिए तोड़ा जा रहा है। सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन देश, देश के लोग और संविधान हमेशा रहेंगे। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया जाए और संविधान को पूरी तरह लागू किया जाए।


खालिद अनवर ने बताया कि चंपारण की ऐतिहासिक धरती से आगामी 22 नवंबर को 'पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस' के माध्यम से देश को मिल्ली बेदारी का संदेश दिया जाएगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट