ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

Bihar Crime News: कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में धान के खेत से 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला है और पुलिस हत्या की आशंका समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने शव...

घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में लगातार हो रही हत्याओं का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के विद्यानंदपुर गांव से सामने आया है. मंगलवार को धान के खेत से 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पड़ा था. प्रारंभिक तौर पर किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.


मृतक की पहचान विद्यानंदपुर निवासी मो. आरिफ के 15 वर्षीय पुत्र खादिम अशरफ के रूप में हुई है. वह पंचायत मधाईपुर के वार्ड संख्या पांच का रहने वाला था. मंगलवार को खेत में शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.


सूचना मिलते ही बलिया बेलौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई.


परिजनों के अनुसार, किशोर का शव उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.