ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: बिहार में यहां नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अन्य फरारों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बोचहाँ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। मुख्य आरोपी जीतेन्द्र राम गिरफ्तार, तीन फरार। पुलिस तलाश में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव निवासी जीतेन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले रात में उनकी बेटी घर के पीछे शौच के लिए गई थी। तभी बाइक पर आए युवकों ने उसे उठा लिया और उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और फिर उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।


हालांकि, गिरफ्तार मुख्य आरोपी जीतेन्द्र राम ने पुलिस पूछताछ में अलग ही कहानी बताई है। उसका दावा है कि पीड़िता से वह इंस्टाग्राम पर मिला था और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। तीन दिन पहले रात एक बजे पीड़िता खुद उसके डेरे पर पहुंची। जहाँ से दोनों उसके घर गए। सुबह जब वह पीड़िता को घर छोड़ने गया, तभी भाभी ने दोनों को साथ देख लिया और घर में ताला मार दिया। हंगामा हुआ तो पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


बोचहाँ थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया है कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी जीतेन्द्र राम को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई हाउ। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। तीन अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


रिपोर्टर: मनोज कुमार