ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस

अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन

Bihar Politics: अनंत सिंह के नीरज कुमार के विरोध और अनुज कुमार सिंह के समर्थन के ऐलान के बाद JDU में सियासी हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली, जबकि श्रवण कुमार और उमेश कुशवाहा ने पार्टी के रुख और चुनावी फोकस पर बयान दिया।

Bihar Politics
JDU में बढ़ा घमासान
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद को लेकर मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद अब पार्टी के अंदर तक पहुंचता नजर आ रहा है। सोमवार को सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनंत घोषणा की कि वह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन करेंगे और नीरज कुमार का विरोध करेंगे। अनंत सिंह के इस बयान के बाद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली।



बैठक खत्म होने के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के भीतर जो कुछ हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को दे दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।



श्रवण कुमार ने कहा कि अब इस पूरे मामले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आगे फैसला लेंगे कि क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस चुनाव में जीत हासिल करना है। हालांकि, पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व को पूरी जानकारी दे दी गई है और नेतृत्व ही इस पर आगे निर्णय लेगा।



नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस पूरे मामले पर सवालों से बचते नजर आए। हालांकि, लगातार सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस सभी सीटों पर जीत हासिल करने पर है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है, इससे पार्टी के चुनावी अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि JDU ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और पार्टी का लक्ष्य जीत हासिल करना है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता