ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने खोले राज

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी द्वारा खुद को बुलेट से उड़ा लिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद सभी दंग रह गए है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी द्वारा खुद को बुलेट से उड़ा लिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद सभी दंग रह गए है। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में बीते दिन प्रेमी द्वारा प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। दरअसल जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।


सुसाइड नोट की जांच एफएसएल टीम कर रही है। वहीं, इस संबंध में जांच जारी है कि किसकी राइटिंग में सुसाइड नोट लिखा गया है। बैंक्वेट हॉल को सील किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मंगलवार तक दोनों पक्षों में से किसी ने एफआईआर करने से संबंधित आवेदन नहीं दिया है। एसपी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की।  घटना के संबंध में जानकारी मिली कि सासाराम शहर के लक्ष्मीनगर मोहल्ले के समीप पुरानी जीटी रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल के कमरे में प्रेमी जैकी नट ने प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसने खुद से अपने सिर में गोली मार ली थी। 


सिर में गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमिका की सांसे चल रही थी। वहीं, घटना के करीब सात घंटे के बाद परिजनों ने होटल के कमरे से शव को बाहर निकालने दिया। बता दें कि, मौका-ए-वारदात से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी प्रेमिका की शादी मोहित शर्मा नाम के व्यक्ति से तय हो गई थी। प्रेमिका की मां सब कुछ जानते हुए भी अपनी पुत्री की शादी मोहित शर्मा से कराना चाहती थी। ऐसे में वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। अब उन दोनों के पास इसके अलावे कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि लड़की की मां लगातार मोहित शर्मा नाम के युवक से शादी करने का दवाब बना रही थी। SP एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम जांच की है। घायल लड़की की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जांच के दौरान जैकी के बैग से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।