ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Patna News: पटना में इस दिन नाव परिचालन पर रहेगी रोक, DM ने जारी किया आदेश; वजह जानिए..

Patna News: माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1 फरवरी 2026 को पटना में सुरक्षा कारणों से नाव परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, डीएम के आदेश पर सख्त कार्रवाई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए इस वर्ष माघ पूर्णिमा 1 फरवरी, 2026 को नाव परिचालन पर रोक लगा दिया है। सरकारी कार्यों में लगे नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी नाव के परिचालन पर रोक लगायी गई है। डीएम त्यागराजन एसएम ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्पेशल मोबाईल टीम तथा रिवर पेट्रोलिंग टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। नदी घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्व के दौरान आम लोगों की भीड़ के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।


विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर 2-2 मोटर बोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों एवं जवानों के साथ 8 SDRF टीम को तैनात किया गया है। सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नदियों एवं तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया गया है।


अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने का निदेश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234 ), जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) एवं आपात नम्बर सेवा 112 पर दे सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता