ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Crime News: मोकामा रंगदारी मामले में कुख्यात अपराधी राजीव गोप गिरफ्तार, 22 मामलों का है आरोपी; लल्लू मुखिया से जुड़े तार

Bihar Crime News: मोकामा रंगदारी मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजीव गोप को दो घंटे की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया, जिस पर हत्या और लूट समेत 22 मामले दर्ज हैं और उसके तार लल्लू मुखिया से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Bihar Crime News
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में रंगदारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी राजीव गोप को करीब दो घंटे तक चली सघन छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार राजीव गोप के खिलाफ मोकामा थाना में ही हत्या, लूट और रंगदारी समेत कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजीव गोप राजद प्रत्याशी रहे लल्लू मुखिया के लिए काम करता था।


बताया जाता है कि कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया कभी मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के करीबी माने जाते थे। हालिया विधानसभा चुनाव में वे बाढ़ विधानसभा सीट से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। फिलहाल लल्लू मुखिया बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 के मामले में भागलपुर केंद्रीय कारा में बंद हैं।


पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर राजीव गोप के तार लल्लू मुखिया से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता