ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सावन खत्म होते ही मछली के लिए महासंग्राम: दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, जानिए.. क्यों बढ़ा विवाद?

Gorakhpur Fish Fight: गोरखपुर के पीपीगंज बाजार में 5 किलो मछली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने सड़क पर एक-दूसरे को घसीट-घसीट कर पीटा। घटना से नेपाल हाईवे पर जाम लग गया।

Gorakhpur Fish Fight
मछली के लिए मारपीट
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Gorakhpur Fish Fight:  सावन के खत्म होते ही गोरखपुर में मछली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और सड़क जाम तक पहुंच गया। शनिवार शाम पीपीगंज बाजार में 5 किलो मछली को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।


घटना गोरखपुर-सोनौली फोरलेन पर नेपाल मार्ग पर स्थित एक मछली दुकान की है। शाम करीब 6:30 बजे कोल्हुआ निवासी मुकेश कुमार चौहान बाइक से मछली खरीदने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद भगवानपुर निवासी रितिक चौहान भी मछली खरीदने पहुंचे। दोनों ने 5 किलो मछली की मांग की, लेकिन दुकानदार के पास केवल चार किलो रोहू मछली ही बची थी।


दोनों पक्षों ने मछली पर पहले दावा किया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख दोनों ने अपने-अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही मिनटों में दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटने लगे। इस दौरान कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दी और मंजर देखने लगे, जिससे गोरखपुर-नेपाल नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।


घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए। जबकि दोनों पक्षों के एक-एक युवक – मुकेश कुमार चौहान और रितिक चौहान – को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है और मामले की जांच जारी है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता