ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

गोपालगंज ज्वेलरी लूटकांड: घटना में शामिल अपराधी विकास सिंह का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

गोपालगंज ज्वेलरी लूटकांड में शामिल सारण निवासी विकास सिंह को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कर रही है गिरोह पर कार्रवाई।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार में 6 अगस्त को आभूषण दुकान में लूट हुई थी। इस लूटकांड में शामिल सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास सिंह कुशवाहा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। 


गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई में विकास के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि गोली पैर को आर-पार छेदते हुए लगी है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 


क्या है मामला?

धर्मपरसा बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में विकास सिंह भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को हुए लूटकांड मामले में शामिल छपरा के जनता बाजार थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र विकास सिंह कुशवाहा के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया। इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान भी की जा चुकी है। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के अजय नट सहित कई अपराधियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार या निष्क्रिय कर चुकी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है।