ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: कोचिंग जा रही छात्रा को टीचर ने मारी गोली, शिक्षक के लव अफेयर में बन रही थी रोड़ा

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग जा रही छात्रा को एक टीचर ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गांव की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग जा रही छात्रा को एक टीचर ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गांव की है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम में बाधक बनने पर गोली मारकर छात्रा की हत्या कर दी है। शिक्षक ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब छात्रा खेत के रास्ते कोचिंग पढ़ने के लिए बहेड़ी जा रही थी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने निजी स्कूल को जला दिया। 


जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक नालंदा जिले का है। छात्रा की पहचान परसा पंचायत के वार्ड 1 निवासी विनय कुमार की 19 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गयी है। वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। इस वजह से रोज कोचिंग करने के लिए बहेड़ी जाती थी। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास के लोग आनन- फानन में पहुंचे। तब तक लड़की की हत्या हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को दिया गया।  परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे।


वहीं, घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को पूर्व में ही गोली मारने की धमकी दी थी जिस पर छात्रा ने थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने कोई पहल नहीं की, जिसके बाद शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा की हत्या करने वाले शिक्षक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका छात्रा गुड़िया विरोध करती थी। उसी रंजिश में शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया।


घटना की सूचना के बाद मौके पर डीएसपी, थाना अध्यक्ष, और बहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग वरिय पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अरे हुए हैं। आक्रोशित लोगों ने सिंघिया बहेरी दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर आरोपी को गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जिससे आवागमन भी बाधित है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को सजा मिलेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता