ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ा, लोगों में भारी नाराजगी

Bihar Crime News: छपरा के नवादा गांव में बाबा दूधनाथ मंदिर की शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। लोगों में भारी नाराजगी है और सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: स्वतंत्रता दिवस और चेहलुलम को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बीच छपरा में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों की करतूत से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। 


दरअसल, छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह रात को भोग लगाकर और आरती कर मंदिर बंद कर सोने चले गए।


सुबह जब वे मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो देखा कि शिवलिंग टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। 


जानकारी मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही छपरा सदर एसडीपीओ 2 राजकुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि शीघ्र जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।


घटना की सूचना पर सारण SSP डॉक्टर कुमार आशीष और DM अमन समीर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सारण डीएम डॉ अमन समीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पुलिस अपने तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थिति सामान्य है पुलिस कैंप कर रही है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता