ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Govt Job: राज्य को प्रदूषण से बचाइये और ₹2.5 लाख की सैलरी पाइए, बिहार के युवाओं को नहीं मिलेगा इससे बढ़िया मौका

Bihar Govt Job: बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने प्रोग्राम मैनेजर, एयर क्वालिटी एक्सपर्ट, टेक्निकल कंसल्टेंट और GIS एनालिस्ट के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। वेतन 1 से ढाई लाख तक..

Bihar Govt Job
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Govt Job: बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेषज्ञों की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड ने AQM सेल के तहत प्रोग्राम मैनेजर, एयर क्वालिटी एक्सपर्ट, टेक्निकल कंसल्टेंट और GIS एनालिस्ट के कुल 4 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधारित नियुक्ति की घोषणा की है। ये पद राज्य में वायु गुणवत्ता प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए हैं।


भर्ती के तहत प्रोग्राम मैनेजर को 2.5 लाख रुपये मासिक, एयर क्वालिटी एक्सपर्ट को 2 लाख, टेक्निकल कंसल्टेंट को 1.5 लाख और GIS एनालिस्ट को 1 लाख रुपये वेतन मिलेगा। योग्यता में पर्यावरण इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में B.Tech/B.E/M.Tech/M.E/M.Sc या PhD डिग्री अनिवार्य है, साथ ही पदानुसार 5-8 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। आयु सीमा 37 से 45 वर्ष तक है, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में संवाद कौशल भी आवश्यक है।


आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 31 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीदवार forestonline.bihar.gov.in पर न्यू रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म भरें, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें और तमाम दस्तावेज जैसे मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र वगैरह जमा करें। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। चयन मेरिट और इंटरव्यू पर आधारित होगा।


यह भर्ती प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bspcb.bihar.gov.in पर पूरी अधिसूचना डाउनलोड करें। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें क्योंकि सरकारी नौकरी का इससे बढ़िया मौका आपको फिर नहीं मिलेगा।