ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

वैशाली में श्मशान घाट का रास्ता बंद, बुजुर्ग महिला का बीच सड़क पर हुआ दाह संस्कार

वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र में श्मशान घाट का रास्ता बंद होने से आक्रोशित परिजनों ने 91 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार बीच सड़क पर कर दिया, पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

bihar
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां श्मशान घाट का रास्ता बंद होने से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार बीच सड़क पर ही कर दिया और पुलिस मुख्य दर्शक बनी रही।


 रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक और वहां मौजूद अन्य लोग भी इसे देखकर हैरान रह गये। मामला वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो अंधारी गांव की है, जहां 91 वर्षीया झपकी देवी के निधन के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार बीच चौराहे पर किया गया।


मृतक झपकी देवी के बेटे बबीतन मांझी ने बताया कि वह अपनी मां के शव को श्मशान घाट ले जा रहे थे। जहां स्थानीय दुकानदारों द्वारा श्मशान घाट का रास्ता बंद कर दिए जाने के कारण उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद साथ चल रहे लोगों के कहने पर उन्होंने बीच सड़क पर ही शव का दाह संस्कार करने का निर्णय लिया।


बीच सड़क पर ही अर्थी पर शव को रखा गया और विधि विधान से आग लगाया गया। इस बात की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बीच सड़क पर ही शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी मूकदर्शक बनी रहीं। 


दरअसल यह मामला महादलित समुदाय से जुड़ा हुआ है, रास्ता बंद होने से समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोनधो वास्देव गांव से शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। लेकिन श्मशान घाट का रास्ता लंबे समय से बंद रहने की वजह से शव के अंतिम संस्कार में परेशानी होती है।


 इस परेशानी से तंग आकर लोगों ने आज मुबारकपुर के मांझी टोला के पास बीच सड़क पर शव का दाह संस्कार कर दिया और पुलिस भी देखते रह गयी। अब पूरे इलाके में इसकी ही चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी बीच सड़क पर लाश जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। वही श्मशान घाट के रास्ते को जल्द से जल्द खोलने की मांग लोग कर रहे हैं। 

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स