ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

JD Women's College: NAAC से बाहर हुआ JD वीमेंस कॉलेज? जानिए कब मिलेगी नई मान्यता!

JD Women's College: पटना के प्रतिष्ठित जेडी वीमेंस कॉलेज को नैक की नई मान्यता के लिए कुछ और महीनों का इंतजार करना होगा। नवंबर 2023 में पिछली मान्यता समाप्त हो चुकी है, लेकिन नैक की नई प्रणाली के तहत कॉलेज अब जुलाई में आवेदन करेगा।

जेडी वीमेंस कॉलेज, JD Women's College, नैक मान्यता, NAAC Accreditation, पटना, Patna, आईआईक्यूए, IIQA, एमबीजीएल, MBGL, नैक थर्ड साइकिल, NAAC third cycle, बी ग्रेड, B Grade, उच्च शिक्षा, Higher Educatio
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

JD Women's College: जेडी वीमेंस कॉलेज की नैक (NAAC) मान्यता नवंबर 2023 में समाप्त हो चुकी है, लेकिन नैक की प्रक्रिया में आए हालिया बदलावों के कारण कॉलेज अब तक नया आवेदन नहीं कर पाया है। जानकारी के अनुसार, जुलाई में पोर्टल खुलने के बाद कॉलेज अपनी आईआईक्यूए (IIQA) रिपोर्ट दाखिल करेगा।


कॉलेज की आईक्यूएसी (IQAC) कोऑर्डिनेटर प्रो. मालिनी वर्मा ने मीडिया को बताया कि यह कॉलेज की तीसरी नैक साइकिल है। मान्यता समाप्त होने से पहले ही कॉलेज ने तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि नैक की नई प्रक्रिया के तहत अप्रैल और मई में बाइनरी एक्रिडेशन शुरू होगा, जो उन संस्थानों के लिए होगा जो पहली बार नैक में आवेदन कर रहे हैं। वहीं, जून और जुलाई में "मैच्युरिटी बेस्ड ग्रेडेड लेवल" (MBGL) का पोर्टल खुलेगा, जिसके अंतर्गत कॉलेज आवेदन करेगा। पहले जहां केवल सात मानकों पर मूल्यांकन होता था, अब नए बदलाव के अनुसार संस्थानों को 10 विशेषताओं (attributes) पर जानकारी देनी होगी।


प्रो. वर्मा ने बताया कि कॉलेज ने नैक को मेल के माध्यम से जानकारी दी थी और जवाब में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक नैक की टीम कॉलेज का दौरा नहीं करती, तब तक पिछली मान्यता प्रभावी रहेगी।जुलाई में IIQA भरने के बाद 45 दिनों के भीतर कॉलेज एसएसआर (SSR) रिपोर्ट जमा करेगा, उसके बाद 45 दिनों के अंदर डाटा वैलिडेशन एंड वेरिफिकेशन (DVV) होगा। इसके पश्चात अक्टूबर से दिसंबर के बीच नैक की टीम कॉलेज का दौरा करेगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज को 2014 में पहली बार बी ग्रेड मिला था और 2019 में दूसरी साइकिल में भी बी ग्रेड ही मिला। 2024 में तीसरी साइकिल के लिए नैक की टीम का दौरा अपेक्षित है।