ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी

Bihar Rain Alert: आंधी-बारिश से पूरे बिहार की हवा हुई साफ, आज इन जिलों में अलर्ट जारी

BIHAR RAIN ALERT: बिहार में आंधी-पानी का दौर जारी है। 19 अप्रैल तक ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होती रहेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट भी जारी किया है।

Bihar weather update
Bihar weather update
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Weather Report: बिहार में आंधी-पानी का दौर जारी है। ऐसे में ताजा अपडेट के अनुसार 19 अप्रैल तक ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होती रहेगी। इस दौरान ठनका गिरने की प्रबल संभावना को देखते हुए आईएमडी ने 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 


जानकारी के अनुसार, आने वाले 19 अप्रैल तक मौसम का यही मिज़ाज बने रहने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अप्रैल तक मौसम का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। फिलहाल, आज राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 


लेकिन, 23 जिलों में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ठनका गिरने की प्रबल संभावना को देखते हुए आईएमडी ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


आज यानी 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। लिहाजा एक्टिव मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय रहने से राज्य के ऊपरी वायुमंडल में आद्रता में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस कारण वज्रपात और 10 से 50 मिमी बारिश हो सकती है।


इधर, 19 अप्रैल तक बिहार के पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और सतही हवा की गति झोंको के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे रहने की भी संभावना है। 


जबकि आज 16 अप्रैल को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया , कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, पटना, जहानाबाद, और नालंदा में झोंको के साथ हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश और व्रजपात यानी बिजली गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  


इसके साथ ही साथ बारिश की वजह से बिहार की हवा फिर से शुद्ध हो गई है। सहरसा को छोड़ सभा जगहों का AQI ग्रीन जोन के दायरे में है. इन दिनों सबसे अच्छी क्वालिटी की हवा बक्सर के लोगों को मिल रही है। यहां का AQI 41 है। इसके बाद मुंगेर का AQI 49 रिकॉर्ड किया गया। शेष सभी जगहों का AQI 100 से नीचे ही है।