ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Expressway In Bihar: बिहार में एक और ग्रीन फील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर, राज्य सरकार केंद्र को भेज रही प्रस्ताव, इन 5 जिलों को होगा सीधा लाभ

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नारायणी-गंगा कॉरिडोर के रूप में केंद्र को एक और ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। PM मोदी और CM नीतीश का यह विजन राज्य की संपर्कता और समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।

BIHAR
केंद्र सरकार को प्रस्ताव
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उत्तर से दक्षिण की ओर संपर्क सुविधा को और बेहतर बनाने की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार से एक नए ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर के तौर पर 'नारायणी-गंगा कॉरिडोर' का प्रस्ताव हम भेजने जा रहे हैं। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम केंद्र सरकार से नारायणी-गंगा कॉरिडोर विकसित करने का आग्रह करने जा रहे हैं। 


इससे राज्य के उत्तर-पश्चिम कोने की सीधी संपर्कता दक्षिण-पश्चिम कोने से हो जाएगी । इससे भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों को त्वरित संपर्कता तो हासिल होगी ही साथ ही इसके पार्श्व में सड़कों का नया संजाल विकसित किया जा सकेगा ।


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर बगहा (NH-727A) से आरा जिले के पातर की संपर्कता को सुनिश्चित करेगा । इसमें गंडक नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव भी शामिल है । पातर(आरा) में यह कॉरिडोर पटना-आरा-सासाराम हाईस्पीड कॉरिडोर(NH-119A) से जुड़ जाएगा ।


विजय सिन्हा ने कहा कि अभी आरा और छपरा के बीच अवस्थित गंगा पुल पर अतिव्यस्त यातायात की स्थिति देखी जाती है । जिनमें बड़ी संख्या भारी वाहन शामिल रहते हैं । लिहाजा गंगा नदी पर रिविलगंज में एक और पुल के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है ।


उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नारायणी-गंगा कॉरिडोर राज्य में सुदूर उत्तर से दक्षिण तक की यात्रा को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सुगम और सुरक्षित सड़क संपर्क के विजन अनुरूप तो होगा ही । साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के लक्ष्य के अनुरूप त्वरित संपर्कता उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कॉरिडोर निर्णायक साबित होगा।