ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Holi 2025 Holiday In Bihar: होली में बिहार के सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल इतने दिनों तक रहेंगे बंद; जल्द निपटा लें जरूरी काम

Holi 2025 Holiday In Bihar: बिहार में होली की छुट्टियों का असर सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों पर साफ दिखेगा। इस बार 14, 15 और 16 मार्च को लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा।

Holi holiday
Holi holiday
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Holi 2025 Holiday In Bihar: बिहार में होली को लेकर इस बार छुट्टियों की बहार है। इस बार सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 मार्च को छुट्टी रहेगी। 


ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी सरकारी या बैंकिंग काम निपटाना है तो 13 मार्च तक का समय है। इसके बाद सीधे 17 मार्च को कार्यालय और बैंक खुलेंगे। इस दिन ही आपका काम हो पाएगा।


दरअसल, बिहार सरकार के जनवरी 2025 में जारी कैलेंडर के मुताबिक 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। जबकि 16 मार्च को रविवार होने के कारण दफ्तर बंद रहेंगे। यानी, सरकारी कर्मियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा।


वहीं, बैंककर्मियों के लिए भी 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी होगी, लेकिन 15 मार्च को तीसरा शनिवार होने के बावजूद बैंक बंद रहेंगे।।इससे बिहार के सभी बैंक लगातार तीन दिन (14, 15 और 16 मार्च) तक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई भी काम 13 मार्च तक निपटा लेना बेहतर होगा।


इधर, बिहार के सरकारी स्कूलों में भी 14 से 16 मार्च तक छुट्टी रहेगी। हालांकि, 13 मार्च को होलिका दहन के दिन स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन परीक्षा नहीं होगी.शिक्षकों को स्कूल आना होगा, लेकिन छात्रों को अवकाश मिलेगा। अगर आपको सरकारी दफ्तर, बैंक या स्कूल से जुड़ा कोई काम करवाना है, तो 13 मार्च तक का समय बचा है। उसके बाद लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के कारण सभी सेवाएं बाधित रहेंगी और 17 मार्च से ही सामान्य कामकाज शुरू होगा।

संबंधित खबरें