ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

बिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को 60 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने दबोचा

कैमूर जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज लहुराबारी के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार को निगरानी विभाग ने 60 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 6 महीने के वेतन भुगतान के लिए कॉलेज में कार्यरत सहायक कंप्यूटर शिक्षक गौरव कुमार वर्मा से एक लाख घूस मांग रहे थे।

बिहार
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: बिहार में आए दिन घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्होंने घूस लेने की कसम खा ली है। रिश्वत के पैसे के आगे ये लोग जरा भी नहीं सोचते हैं कि उनके पकड़े जाने पर समाज में कितनी बदनामी होती है। बीवी-बच्चे और पूरा परिवार किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं बचते। पढ़े लिखे होने के बावजूद लोग घूसखोरी जैसे कृत को करते हैं और एक ना एक दिन पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ जाते हैं। इस बार कैमूर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को विजिलेंस ने 60 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज लहुराबारी के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार को निगरानी विभाग ने 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की 10 सदस्यीय टीम शामिल रही, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार कर रहे थे। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने मार्च से अगस्त महीने तक के वेतन भुगतान के लिए अपने ही कॉलेज में कार्यरत सहायक कंप्यूटर शिक्षक गौरव कुमार वर्मा से 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।


मिली जानकारी के मुताबिक, गौरव कुमार वर्मा की मासिक सैलरी 45 हजार रुपए है, जो कटौती के बाद 40 हजार मिलती है। मार्च से अगस्त तक का वेतन लगभग दो लाख रुपए बनता है। जब वेतन भुगतान की मांग की गई तो प्रिंसिपल ने एक लाख रुपए रिश्वत मांगा। लंबे प्रयासों के बाद मामला 60 हजार रुपए पर तय हुआ। पीड़ित शिक्षक ने एक सितंबर को निगरानी विभाग में इसकी लिखित शिकायत की थी। सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और गुरुवार को प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार को उनके ही कार्यालय कक्ष से 60 हजार रुपए लेते दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके कार्यालय और मोबाइल की तलाशी ली जा रही है।


शिकायतकर्ता गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि करीब एक महीने से वेतन भुगतान के नाम पर प्रधानाचार्य रुपए की मांग कर रहे थे। मजबूर होकर उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। वहीं निगरानी विभाग के डीएसपी विप्लव कुमार ने कहा कि शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है और आरोपी प्रिंसिपल को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

बिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को 60 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने दबोचाबिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को 60 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने दबोचा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें