ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

NEET छात्रा मौत मामले पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी खुद कर रहे केस की समीक्षा, कोई आरोपी नहीं बचेगा

गया दौरे पर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि NEET छात्रा मौत मामले की लगातार समीक्षा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कर रहे हैं। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

bihar
नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी-संजय सरावगी
© social media
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GAYA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे संजय सरावगी का गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें विष्णु चरण भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।


नीट छात्रा मौत मामले में कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।


BJP प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी स्वयं इस केस की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।