ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Patna Metro: कृपया ध्यान दें... पटना मेट्रो की सेवाएं इस दिन रहेंगी बंद, सामने आई यह बड़ी वजह

Patna Metro: तकनीकी कार्यों के कारण 28 जनवरी को पटना मेट्रो की सेवा बंद रहेगी। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों से वैकल्पिक परिवहन अपनाने की अपील की है।

Patna Metro
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Metro: तकनीकी कारणों के चलते 28 जनवरी को पटना मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। मेट्रो सेवा 29 जनवरी से पूर्ववत रूप से बहाल कर दी जाएगी।


पीएमआरसीएल के अपर जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) ने बताया कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए 28 जनवरी को यातायात एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है। 


इसी वजह से उस दिन मेट्रो रेल सेवा आम यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी कार्य यात्रियों की सुरक्षा, सेवा की विश्वसनीयता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और 28 जनवरी को वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 29 जनवरी से मेट्रो की राजस्व सेवा सामान्य रूप से पुनः शुरू कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता