ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Crime News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई

Bihar Crime News: आरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी, सभी गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बड़हरा के मनी छपरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मियों में शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर राय तथा उनके दो पुत्र 18 वर्षीय रंजीत कुमार और 23 वर्षीय मनोज कुमार शामिल हैं। 


घायल रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही गोपी यादव अपने अन्य साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। विसर्जन के दौरान डीजे बज रहा था और सभी लोग नाच रहे थे। इसी बीच गोपी यादव ने उसे रास्ते में रोककर नाचने के लिए कहा। जब उसने नाचने से मना किया तो गोपी यादव एवं उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। 


रंजीत को बचाने पहुंचे उसके पिता कामेश्वर राय और बड़े भाई मनोज कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता