ब्रेकिंग
'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर

Pm Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

Pm Kisan Samman Nidhi
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pm Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।


प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहाटी से सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि किसानों के खातों में भेजी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।


यदि किसी किसान के खाते में अभी तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त नहीं आई है या मोबाइल पर मैसेज नहीं मिला है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे e-KYC पूरा न होना, किसान आईडी नहीं बनना, जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा न होना, या फिर बैंक खाता आधार से लिंक न होना। इसके अलावा अगर किसान इनकम टैक्स के दायरे में आता है, तो भी किस्त रुक सकती है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में सवा 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि असम में भी इस योजना का बड़ा लाभ मिला है, जहां करीब 19 लाख किसानों के खातों में अब तक 8,000 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। सरकार के अनुसार इस बार 9 करोड़ 32 लाख 25 हजार 913 किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिला है, जिससे देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता मिली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता