ब्रेकिंग
खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: छपरा में पांच लड़कों ने गांव की ही एक लड़की को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से गैंगरेप और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बदमाशों ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप किया और बाद में पकड़े जाने के डर से उसे धक्का देकर कुएं में गिरा दिया और मौके से फरार हो गए।


कुएं में डूबने से लड़की की मौत हो गई। किशोरी का शव कुएं से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक लड़की 10वीं की छात्रा थी।


सारण के डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की मां का आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने पहले उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की और फिर उसे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार की रात वह खाना बनाने के लिए जलावन की लकड़ी लेने अपने पुराने झोपड़ी वाले घर की तरफ गई थी।


उसी समय वहां पहले से पांच युवा घात लगाए बैठे थे। जैसे ही लड़की वहां पहुंची आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसी घर के अंदर ले गए। सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कुएं में धक्का दे दिया। उसके बाद सभी आरोपी खेतों की तरफ से भाग गए। आधे घंटे तक कुएं में पड़ी रही छात्रा। 


घटना की जानकारी गांव वालों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। अब देखना यह होगा कि अन्य फरार आरोपी कब तक गिरफ्तार होंगे। साथ ही पीड़ित को कब तक मिलेगा न्याय।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता