ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: एनएच-22 पर दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, बहन समेत दो घायल मंगल पांडेय से प्रशांत किशोर ने मांगा इस्तीफा, कहा..थोड़ी भी शर्म और लज्जा बची है तो स्वास्थ्य मंत्री पद की कुर्सी छोड़ें BHOJPUR: धर्म-संस्कृति और समाज सेवा के संगम बने अजय सिंह, सामाजिक चेतना को दे रहे नई दिशा DARBHANGA: शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा कल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल, आनंद मोहन ने की भारत रत्न की मांग मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी: रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली गया हुआ था दंपति जब तक 5000 करोड़ से PMCH का निर्माण चलता रहेगा तब तक पद पर बने रहेंगे अधीक्षक IS ठाकुर, तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला BIHAR: जमुई में होमगार्ड भर्ती पर धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग Bihar News: निगरानी कोर्ट ने भ्रष्ट दारोगा को सुनाई सजा, रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार गयाजी में अनियंत्रित स्कार्पियो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा BIHAR: गया जी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने वाले 4 कुख्यात अपराधियों को दबोचा

दरभंगा नगर निगम के उप मेयर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट पर बवाल, निगम कार्यालय में लोगों ने बनाया बंधक

दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया और पुतला दहन किया। हंगामें के बाद उपमेयर ने दरभंगा के लोगों से माफी मांगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 31 May 2025 08:32:25 PM IST

bihar

दरभंगा में उप मेयर का विरोध - फ़ोटो google

DARBHANGA: दरभंगा नगर निगम की उप मेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान उप मेयर नाजिया हसन को निगम कार्यालय में बंधक बना लिया और उनके चैम्बर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान गेट पर लगे नेम प्लेट को तोड़ दिया। गुस्साएं लोग उप मेयर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


दरभंगा नगर निगम की उप मेयर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय परिसर में ही पुतला दहन भी किया और जमकर हंगामा मचाया। उप महापौर के कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ करते भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय में बंधक बना लिया। उपमेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से की थी, नाजिया ने लिखा था कि "हम लोग हिंदू भाई से उतनी ही स्नेह रखते है जितना मुस्लिम भाई से, हम लोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते है जितनी #RSS से क्योंकि दोनों 2 नेशन थ्योरी के समर्थक रहे है।"


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार व वरीय अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे। जहां दरभंगा नगर निगम की उप महापौर से माफी मांगने की मांग हिन्दू संगठन करने लगे। प्रशानिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नाजिया हसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी। वही प्रशासन के अधिकारियों ने किसी भी तरह का अफवाह पर धयान नही देने की अपील की।