ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी: रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली गया हुआ था दंपति

मुंगेर में बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 8 ताले को काटकर 25 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और बर्तन चुरा लिया। CCTV की हार्ड डिस्क को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

bihar
25 लाख की चोरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में सेवानिवृत्ति रेलकर्मी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घर में लगे 8 ताला को तोड़कर कैश सहित 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली। बेटी ने बताया कि इलाज के लिए माता-पिता बाहर गये हुए थे। उनकी बेटी पास में ही रहती है। दिन में तो वो वही रहती थी लेकिन रात में अपने घर चली जाती थी। घर में कोई नहीं है इसकी भनक चोरों को लग गयी थी। देर रात भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। चोरी की इस भीषण घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


घटना मुंगेर के आदर्श थाना जमालपुर अंतर्गत छोटी दौलतपुर गली नंबर 3 की है जहां सेवानिवृत्ति रेल कर्मी राजेंद्र कुमार के बंद घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने 8 ताला तोड़कर नगदी सहित 25 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी का जेवरात, बर्तन एवं कीमती कपड़े चोरी होने की घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। रेलकर्मी के घर चोरी के घटना के बारे में रेल कर्मी कि बेटी नूतन कुमारी ने बताया की पिछले 31 मई को पिताजी एवं माता प्रेमलता अपना इलाज करवाने को लेकर बाहर गए हुए है। 


इस दौरान में खुद सुबह शाम पिताजी के घर को देखने आती-जाती थी पर रात में यहां नहीं रुकती थी क्योंकि घर में तो सीसीटीवी कैमरा लगा था। बुधवार की सुबह पड़ोसीयों के द्वारा यह जानकारी मिली कि आपके घर का सभी दरवाजा खुला है। यह सुनकर मैं कारखाना से देखने घर आई तो पता चला कि घर में तो चोरी हो गई। चोर ने घर के अंदर कुल आठ दरवाजे तीन गोदरेज का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख की संपत्ति चोरी कर चलते बने। रेल कर्मी की पुत्री ने यह भी बताया की मां से बात करने पर पता चला कि गोदरेज के लॉकर में लगभग एक लाख रुपए नगद, 23 भर सोना, डेढ़ किलो चांदी, कासा एवं पीतल का बर्तन की चोरी हुई है।


 रेलकर्मी की पुत्री ने यह भी बताया कि चोरी की घटना के बारे में जमालपुर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और कार्रवाई को लेकर लिखित आवेदन भी थाना में दिया गया है। इधर चोरी घटना की जांच करने पहुंची जमालपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना चाहा तो पता चला कि चोर ने हार्ड दिस को क्षतिग्रस्त कर दिया। 


हालांकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार इस मामले को लेकर बताया कि रेल कर्मी अभी बाहर है उनके आने के बाद जो भी आवेदन दिया जाता है उसे पर कार्रवाई की जाएगी। इधर मोहल्ले में इस तरह की चोरी की घटना होने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है और पुलिस गश्ती पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। 

मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी:  रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली  गया हुआ था दंपति मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी:  रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली  गया हुआ था दंपति मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी:  रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली  गया हुआ था दंपति मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी:  रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली  गया हुआ था दंपति मुंगेर में 25 लाख की भीषण चोरी:  रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, इलाज के लिए दिल्ली  गया हुआ था दंपति