ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गयाजी में अनियंत्रित स्कार्पियो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बेलगाम स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 60 वर्षीय रामचंद्र यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मृतक के आश्रित को मुआवजे देने की मांग की।

bihar
मुआवजे की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने 60 साल के बुजुर्ग को कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर कई घंटों तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा दिये जाने की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


घटना बिहार के गया के चंदौती थाना अंतर्गत बतारसपुर गांव में तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने 60 वर्षीय साईकिल सवार को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर गया प्रेतशीला रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बतसपुर प्रेतशीला की है। मृतक की पहचान गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बतसपुर निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है. 


घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया रामचंद्र यादव अपने घर से साईकिल लेकर बाजार जा रहे थे। उसी क्रम मे बतसपुर के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकल ने रामचंद्र के साईकल मे मारी धक्का और रोड पर गिर गए उसी क्रम मे तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई! उन्होंने यह बताया कि सूचना मिलते ही गाव के लोग जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर गया प्रेतशीला रोड को कई घंटों तक जाम किया..


 उन्होंने यह भी बताया कि स्कॉर्पियो के ड्राईवर और मोटरसाईकल सवार ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया! वही इस संदर्भ में प्रखंड विकासपदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बतसपुर के रहने वाला 60 वर्षीय ब्यक्ति जिनका नाम रामचंद्र यादव है वो अपने घर से साईकल से बाजार निकले थे उसी क्रम मे गया प्रेतशीला रोड पर तेजरफ्तार आ रही मोटरसाइकल संवार ने मारी टक्कर और और रोड पर गिर गए उधर से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने रामचंद्र यादव को कूचल दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई 


आक्रोशित लोगों मुआवजे की मांग को लेकर कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया वही सूचना मिलते ही सभी आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्कार्पियो सवार और मोटरसाईकल सवार को पुलीस ने ग़िरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है वहीं मृतक को मगध मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं मृतक के परिवार को ₹20000 दाह संस्कार के लिए दिया गया  

टैग्स