ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

VAISHALI: एनएच-22 पर दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, बहन समेत दो घायल

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में NH-22 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सुपौल निवासी युवक इंद्रजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन दीप्ति किरण और समस्तीपुर निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

bihar
भीषण सड़क हादसा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 (NH-22) पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव के पास घटी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुपौल जिले के लटीयाही गांव निवासी इंद्रजीत कुमार अपनी बहन दीप्ति किरण को परीक्षा दिलवाने के बाद पटना से वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही गोढ़िया के पास पहुँचे, सामने से रॉंग साइड में तेज़ रफ्तार से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीप्ति और दूसरी बाइक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे घायल की पहचान सुशील कुमार महाराज के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर का निवासी बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इंद्रजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और रॉंग साइड ड्राइविंग की वजह से हुआ। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इंद्रजीत कुमार की मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने प्रशासन से एनएच-22 पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


टैग्स