ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप

फारबिसगंज के पोखर बस्ती वार्ड 15 में प्रशासन की छापेमारी में 250 से अधिक रसोई गैस सिलेंडर बरामद हुए। एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अवैध भंडारण का बड़ा खुलासा हुआ।

BIHAR NEWS  : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS  : अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 में गुरुवार की देर शाम अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसोई गैस के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया। एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक आवासीय परिसर और उससे सटे एक दुकान से लगभग 250 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किए गए। बरामद सिलिंडरों में भरे हुए और खाली दोनों प्रकार के सिलिंडर शामिल हैं। प्रशासन ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार प्रशासन को पोखर बस्ती निवासी साबिर अंसारी और उसके पुत्र इमरान अंसारी द्वारा बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फारबिसगंज के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर महादेव कामत, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, नरपतगंज की एमओ सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।


छापेमारी के दौरान जब प्रशासनिक टीम साबिर अंसारी के आवासीय परिसर में पहुंची तो वहां कई कमरों में रसोई गैस सिलिंडरों का भंडारण किया हुआ मिला। इतना ही नहीं, घर की छत पर भी भारी मात्रा में गैस सिलिंडर रखे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार केवल आवासीय परिसर से ही 150 से अधिक सिलिंडर बरामद किए गए। इन सिलिंडरों को ट्रैक्टर पर लादकर फारबिसगंज थाना भेजा गया।


इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पास में स्थित एक दुकान में छापेमारी की। दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोलने में थोड़ी देर लगी, लेकिन जैसे ही दुकान खोली गई, अंदर भी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर पाए गए। दुकान से भी 100 से अधिक सिलिंडर बरामद किए गए। बरामद सिलिंडरों में भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस के सिलिंडर शामिल हैं।


छापेमारी की सूचना मिलते ही पोखर बस्ती में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों का भंडारण देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।


एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि बरामद सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि पोखर बस्ती क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है। सड़क के दोनों ओर दो वार्ड स्थित हैं, जहां हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। यदि किसी कारणवश आग लग जाती तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।


हालांकि प्रशासन की सतर्कता के कारण छापेमारी के दौरान ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया था। सुरक्षा के बीच सभी सिलिंडरों को सुरक्षित तरीके से वाहन पर लादकर थाना पहुंचाया गया। प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए आगे भी ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।