ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाए, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो हालात अचानक बदल गए। आरोप है कि दबाव बनाकर उसका गर्भप

'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों में भरोसे को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर आरोप लगा है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हो गई तो उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। पीड़िता की उम्र लगभग 34 वर्ष है, जबकि आरोपित युवक राहुल कुमार की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि राहुल कुमार ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।


महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। इसी दौरान राहुल ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। इसी विश्वास में आकर महिला उसके साथ संबंध में रही। कुछ समय बाद जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है, तो उसने इस बात की जानकारी राहुल को दी।


पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद राहुल का व्यवहार बदल गया। पहले तो उसने इस बात को छिपाने की कोशिश की और बाद में महिला पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इसका विरोध किया और गर्भपात कराने से मना कर दिया।


महिला के मुताबिक, जब उसने गर्भपात से साफ इनकार किया तो 17 दिसंबर 2022 को राहुल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला की हालत खराब हो गई। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया।


महिला का कहना है कि इस घटना के बाद राहुल ने उससे दूरी बना ली और जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई तो युवक ने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर पीड़िता ने आखिरकार महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


महिला थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।