ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, छापेमारी जारी

Bihar Crime News: सहरसा के साम्हरखुर्द में रिटायर्ड शिक्षक विजय सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जमीनी विवाद की आशंका, पुलिस छापेमारी में जुटी।

Bihar Crime News
रिटायर्ड शिक्षक विजय सिंह की गोली मारकर हत्या
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द गांव में मंगलवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह (62) की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


बताते चलें कि साम्हरखुर्द गांव में मंगलवार देर शाम विजय सिंह अपने खलिहान में मक्का की फसल की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत खगड़िया जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना पुलिस और सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ मो. सुजाउद्दीन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।


प्रभारी एसडीपीओ मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए सुराग तलाश रही है। एसडीपीओ ने कहा, “मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”


बता दे कि विजय सिंह (62) रिटायर्ड शिक्षक और साम्हरखुर्द के पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे। वे क्षेत्र में प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनकी हत्या से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


उधर घटना के बाद साम्हरखुर्द और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


रितेश हनी की रिपोर्ट