ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Education News: अब JDU दफ्तर में मुश्किल में फंसे शिक्षा मंत्री, इधर-उधर भागना पड़ा ! पुलिस बुलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया, वजह क्या थी जानें...

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में छात्रों और शारीरिक शिक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा. ₹8000 वेतन के विरोध में गाड़ी को घेरा गया, पुलिस बुलाकर मंत्री को मुश्किल से निकाला गया।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विवाद, बिहार शारीरिक शिक्षक हंगामा, पटना जेडीयू कार्यालय हंगामा, शिक्षा मंत्री घिर गए, शिक्षक वेतन प्रदर्शन, जेडीयू ऑफिस हंगामा पटना, Bihar Education Protest News
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज बुधवार को एक बार फिर से घिर गए। इस बार सड़कों पर नहीं बल्कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय में घिरे. प्रदर्शनकारी शारीरिक शिक्षकों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे,  लेकिन आंदोलनकारी उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर मंत्री जी बाहर निकले. 

मुश्किल में फंसे शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में इधर-उधर भाग रहे थे. उनके पीछे-पीछे शारीरिक शिक्षक. शारीरिक शिक्षकों का कहना था कि उन्हें ₹8000 ही वेतन दिया जा रहा है, यह कहीं से उचित नहीं है.

शिक्षा मंत्री जैसे ही अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी को घेर लिया गया. हंगामा इतना ज्यादा होने लगा कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें बचाना पड़ा. पहली बार बचा कर उन्हें कार्यालय के अंदर ले जाया गया. मंत्री दूसरी बार जब निकले तो उन लोगों ने फिर से घेर लिया. गाड़ी को घेर कर हंगामा करने लगे. हालत ऐसा हो गया कि कोतवाली थाने के पुलिस को जदयू कार्यालय बना बुलाना पड़ा. बड़ी मुश्किल से शिक्षा मंत्री को शारीरिक शिक्षकों के बीच से निकाला गया.