ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BIHAR: कैमूर में दो दारोगा 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

लकी आनंद और राशिद कमाल नामक दो दारोगा विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत पर पटना से पहुंची टीम ने बड़ी कार्रवाई की। दोनों दारोगा को पटना ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जाते हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार दो दारोगा निगरानी के हत्थे चढ़ा है। शिकायत के बाद पटना से आई विजिलेंस की टीम ने कैमूर के भगवानपुर थाने में तैनात दो दारोगा को 40 हजार घूस लेते दबोचा है। गिरफ्तार दारोगा की पहचान लकी आनंद और राशिद कमाल के रूप में हुई है। 


पुलिस की वर्दी पहनने से पहले लोग जनता की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं लेकिन वर्दी पहनते ही कुछ लोग रक्षक की जगह भक्षक बन जाते हैं। बिहार के भगवानपुर थाने का दो दारोगा केस की जांच करने के बजाय केस मैनेज करने को लेकर 40 हजार रुपये बतौर घूस मांग रहा था। कमालपुर गांव के रहने वाले पीड़ित चांदनी सिंह ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। 


पीड़िता चांदनी सिंह ने बताया कि मेरे पति पर केस था जिसे लेकर दोनों दारोगाा अक्सर हमे धमकाया करता था। बार-बार डराया जा रहा था। केस मैनेज करने के नाम पर 40 हजार रुपया रिश्वत मांग रहा था। इस बात की शिकायत उन्होंने विजिलेंस से की। जिसके बाद पटना से कैमूर पहुंची विजिलेंस की टीम ने भगवानपुर थाने पहुंचकर रंगे हाथ चालीस हजार घूस लेते दोनों दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। 


विजिलेंस की रेड से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि बुधवार की सुबह भगवानपुर थाने के दो घूसखोर दारोगा (सब इंस्पेक्टर) को गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की सात सदस्यीय टीम ने दोनों से पूछताछ की और अपने साथ पटना ले गई। जहां निगरानी कोर्ट में पेशी के बाद दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।