ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव ने विधानसभा में बताई बिहार सरकार की असली पहचान, सदन में गरजे नेता प्रतिपक्ष

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में बिहार सरकार की दो पहचान बताते हुए सदन में अपनी बात रखी।

Bihar Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के तीसरे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए बिहार सरकार की पहचान को बताया। उन्होंने बताया कि बिहार की सरकार की दो पहचान है।


सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 11 साल में कई राज्यपाल आए और चले गए लेकिन राज्यपाल का भाषण नहीं बदला। वहीं पुराने बातें पिछले 11 साल से दोहराई जा रही हैं। दो चार चीजों को छोड़ दिया जाए तो भाषण में सारा वही चीज है।


उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी जो बनाकर देते हैं वही राज्यपाल पढ़ते हैं। लेकिन बिहार की जमीनी सच्चाई क्या है वह बिहार और देश की जनता के साथ साथ सत्ता पक्ष के लोग भी जानते हैं। इस सरकार की दो पहचान है। एक झूठी वाहवाही और 100 परसेंट लापरवाही। हम लोगों ने यही सच्चाई देखी है।


पिछले दिनों बिहार में चुनाव हुआ और सारा देश जानता है कि बिहार में लोक हारा और तंत्र की जीत हुई। जनतंत्र को इन लोगों ने धनतंत्र और मशीन बना दिया। जैसे तैसे लोग सरकार में आए हैं। लगातार 20 साल से ऊपर आप लोगों की सरकार है और बिहार के विकास में कभी भी सहयोग आपको चाहिए तो विपक्ष हमेशा मजबूती के साथ खड़ा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता