ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

DARBHANGA: शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा कल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल, आनंद मोहन ने की भारत रत्न की मांग

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजनकर्ता आनंद मोहन ने शहीद को भारत रत्न देने और उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है।

bihar
शहीद को मिले सम्मान
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DHARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जून को कल शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आनंद मोहन ने सरकार से शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न की मांग की है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा मे गुरुवार को दरभंगा आ रहे है। 5 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरणों मे है। आयोजन कर्ता के अलावा दरभंगा के डीएम, एसएसपी सहित कई आला अधिकारी सभास्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रहे है। वही आयोजन कर्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने के अलावा उनके जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई है।


दरअसल, शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे भाग लेने कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आ रहे है। जिसको लेकर नेहरू स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वही बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को देखते दरभंगा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह न सिर्फ अलर्ट मूड में है। दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी  कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए, आयोजनकर्ता से भी विचार विमर्श किया। 


वही कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आनंद मोहन सिंह ने बताया कि शहीद सूरज नारायण सिंह की जो भूमिका देश के लिए थी। उसके अनुरूप उन्हें सम्मान नही मिला। जरूरत है उनके वीरता को आज के समाज के बीच लाने की जरूरत है। ऐसे में शहीद सूरज नारायण सिंह के जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके साथ ही शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देकर उनका सम्मान भी सरकार करे।

टैग्स