ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब

बिहार विधान परिषद में नीरज कुमार ने मोकामा और बेगूसराय के बीच बने सिक्स लेन पुल पर सरकारी बस सेवा शुरू करने का सवाल उठाया। परिवहन मंत्री ने कहा कि फिलहाल यह सड़क राज्य सरकार के अधीन नहीं है, लेकिन जैसे ही अधीन आएगी, बस सेवा शुरू की जाएगी। सरकार जल्द ह

Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Six Lane Bridge : बिहार विधान परिषद में आज परिवहन व्यवस्था और सड़क सेवा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। नीरज कुमार ने सदन में सवाल उठाया कि मोकामा और बेगूसराय के बीच हाल ही में बने सिक्स लेन पुल पर क्या सरकार की योजना है कि सरकारी बस सेवा शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सामरिया घाट की तुलना हरिद्वार के पौड़ी से की जा रही है और मौजूदा परिवहन व्यवस्था सराहनीय है, लेकिन सरकारी बस सेवा की सुविधा की जरूरत है ताकि आम जनता को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिल सके।


इस पर परिवहन विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल यह पुल और सड़क राज्य सरकार के अधीन नहीं आई है। इस संबंध में संबंधित विभाग को पत्र भी भेजा गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जैसे ही यह सड़क सरकार के अधीन आएगी, तुरंत इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगी ताकि क्षेत्रवासियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध हो सके।


मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल यातायात की सुविधा बढ़ाना है, बल्कि यात्रियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। इस दिशा में पुल पर जल्द ही बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है।


नीरज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अगर सरकारी बस सेवा शुरू हो जाती है, तो मोकामा और बेगूसराय के बीच आने-जाने वाले लोग काफी राहत महसूस करेंगे और निजी वाहन पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करेगी। सदन में हुई इस चर्चा से यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन के विकास के प्रति गंभीर है और आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है।