बिहारविदेश जाने से पहले गाड़ी की सुरक्षा की चिंता: चोरों से बचाने के लिए बिहार में गजब का जुगाड़, क्रेन की मदद से छत पर पहुंचाया स्कॉर्पियो
बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से घर की छत पर पहुंचाया गया। अनोखे पार्किंग जुगाड़ पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।











