ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सकरी चौक पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा सकरी चौक के पास हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी के तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना सकरी चौक स्थित गजराज ढाबा के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के गरीबा गांव निवासी संजय राम, पिता राजमंगल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।


तुर्की थाना प्रभारी सेंटू कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान संजय राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

टैग्स