Bihar News: बिहार के सीवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बड़हरिया थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतों में पति, पत्नी और बेटी और एक अन्य शामिल है।
बताया जा रहा है कि एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 से 25 मिनट तक लगातार धमाके होते रहे।
धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर भय और दहशत का माहौल बन गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, विस्फोट के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
सीवान से फैयाज अली की रिपोर्ट..





