ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा

Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार को सीबीआई ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से फरार था।

Fodder Scam News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी सत्येंद्र कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने 22 अक्टूबर की रात उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी मध्य प्रदेश के गुना से ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंच रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाया जा रहा है, जहां संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।




2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से था फरार

सीबीआई के मुताबिक, चारा घोटाला मामले में वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सत्येंद्र कुमार फरार हो गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से सीबीआई उसकी तलाश में जुटी थी।




नेपाल में ट्रेस हुई थी आरोपी की लोकेशन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई लगातार भौतिक और तकनीकी निगरानी कर रही थी। इस दौरान खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसकी लोकेशन नेपाल में ट्रेस हुई। हाल ही में उसके भारत लौटने की जानकारी मिली। इसके बाद सीबीआई ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की।




लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बिछाया गया जाल

सीबीआई की विशेष टीम को ट्रेन के लखनऊ पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर तैनात कर दिया गया था। 22 अक्टूबर की रात करीब आधी रात के आसपास टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।





ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जा रही सीबीआई

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाया जा रहा है। वहां उसे संबंधित सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि चारा घोटाला मामले में उसके खिलाफ लंबित मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ाई जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता