ब्रेकिंग
बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी के चोरौत मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर के बीच बहस हो गई। इस दौरान स्कूल में कथित अनियमितताओं की जांच की गई।

बिहार न्यूज
ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल पहुंचीं थी प्रखंड प्रमुख
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के चोरौत प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक में औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख विभा राउत और विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मंडल के बीच जमकर बहस हो गई। निरीक्षण के दौरान फोटो खींचने और जांच की प्रक्रिया को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल पहुंचीं प्रखंड प्रमुख

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रखंड प्रमुख विभा राउत मध्य विद्यालय बालक का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और साफ-सफाई समेत कई बिंदुओं पर कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया।


जांच के दौरान वास्तविक रूप से मौजूद बच्चों की संख्या की तुलना में करीब 150 से अधिक बच्चों की हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।


मध्याह्न भोजन के चावल में कीड़े मिलने की शिकायत

निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चों ने मध्याह्न भोजन में दिए जाने वाले चावल में कीड़े होने की शिकायत की। इसके बाद स्टॉक रूम में रखे चावल की भी जांच की गई। जांच के दौरान चावल में कीड़े पाए जाने की बात कही गई।


भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर बीडीओ अमित कुमार अमन ने प्रधानाध्यापक और रसोइया को फटकार लगाई।


स्कूल के कमरों को किराये पर देने पर भी सवाल

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कुछ कमरों को किराये पर दिए जाने का मामला भी सामने आया। किराये से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कहां और किस मद में किया गया, इसे लेकर अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से किराये से प्राप्त राशि का स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध कराने को कहा है।


जांच रिपोर्ट डीएम और डीईओ को भेजी गई

मामले की जानकारी एसडीओ गौरव कुमार को दिए जाने के बाद बीडीओ अमित कुमार अमन विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। निरीक्षण के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर रिपोर्ट तैयार कर डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को भेजी गई है।


अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, प्रखंड प्रमुख और प्रधानाध्यापक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरल

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता