ब्रेकिंग
पटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानापटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियाना

रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोप

पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए 42 वर्षीय पुजारी की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप बीमार युवक पर है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

झारखंड न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

झारखंड: एक बीमार युवक का झाड़-फूंक करना पुजारी को काफी महंगा पड़ गया। चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर पुजारी की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप बीमार युवक पर लगा है। जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। 


घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव की है, जहां झाड़-फूंक करने आए एक पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। हत्या का आरोप उसी युवक पर है, जिसके इलाज के लिए पुजारी उसके घर पहुंचा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, बड़ैला गांव निवासी 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह पागलों जैसी हरकतें कर रहा था। परिवार के लोग उसकी स्थिति को देखते हुए झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने का प्रयास कर रहे थे।


इसी सिलसिले में मंगलवार रात 42 वर्षीय पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा मुखी राम अंगरिया समेत गांव के कई लोग पोंडे राम के घर पहुंचे थे। वहां पूजा-पाठ और झाड़-फूंक की प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात अधिकांश ग्रामीण अपने घर लौट गए। लेकिन पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा मुखी राम अंगरिया रात में पोंडे राम के घर पर ही रुक गए।


एक ही कमरे में सो रहे थे पुजारी और आरोपी

बताया जा रहा है कि पुजारी गोरा अंगरिया, डाकुवा मुखी राम अंगरिया और पोंडे राम एक ही कमरे में सोए हुए थे। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे पोंडे राम अचानक उठा और गहरी नींद में सो रहे पुजारी गोरा अंगरिया की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


अचानक हुए हमले से डाकुवा मुखी राम अंगरिया कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डाकुवा मुखी ने इसकी सूचना मुंडा गोमा अंगरिया और पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़

पुजारी की हत्या की खबर फैलते ही सुबह गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर गोईलकेरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। पुलिस आरोपी पोंडे राम अंगरिया की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।