ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

विदेश जाने से पहले गाड़ी की सुरक्षा की चिंता: चोरों से बचाने के लिए बिहार में गजब का जुगाड़, क्रेन की मदद से छत पर पहुंचाया स्कॉर्पियो

बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से घर की छत पर पहुंचाया गया। अनोखे पार्किंग जुगाड़ पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया अनोखा पार्किंग जुगाड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चोरों से अपनी स्कॉर्पियो को बचाने के लिए क्रेन की मदद से उसे घर की छत पर रख दिया। स्कॉर्पियो चोरी होने से बचाने के लिए यह अनोखा इंतजाम किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने होने के बाद अब लोग इस अजबोगरीब पार्किंग को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


विदेश जाने से पहले गाड़ी की सुरक्षा की चिंता

वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे के मुताबिक, स्कॉर्पियो का मालिक काम के सिलसिले में विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में उसे अपनी गाड़ी की सुरक्षा की चिंता सता रही थी। सड़क या घर के बाहर गाड़ी खड़ा करने के बजाय सुरक्षित रखने का अनोखा तरीका अपनाया। इसके लिए क्रेन मंगाई गई और उसकी मदद से भारी-भरकम स्कॉर्पियो को जमीन से उठाकर सीधे घर की छत पर पहुंचा दिया गया। वायरल वीडियो में क्रेन के जरिए स्कॉर्पियो को हवा में उठाकर छत तक ले जाते हुए देखा जा सकता है।


हालांकि, वायरल वीडियो की सही तारीख, स्थान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। विदेश जाने और चोरी के डर से गाड़ी को छत पर पहुंचाने की बात भी वीडियो के साथ किए जा रहे दावों पर आधारित है।


वीडियो देखकर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने इस अनोखे जुगाड़ पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे 'देसी जुगाड़' बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि अब अगर चोरों को स्कॉर्पियो चोरी करनी होगी तो उन्हें क्रेन लेकर आना पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा कि अगर चोर गाड़ी चोरी करने आएंगे तो उन्हें रात में क्रेन का भी इंतजाम करना पड़ेगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि छत पर गाड़ी पहुंचाने के बाद उसकी सुरक्षा और मजबूत हो गई है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस तरीके पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि अगर स्कॉर्पियो लंबे समय तक खुले में छत पर खड़ी रही तो धूप और बारिश का असर वाहन पर पड़ सकता है। गाड़ी खराब भी हो सकती है। 


सोशल मीडिया पर चर्चा में आया अनोखा पार्किंग जुगाड़

स्कॉर्पियो को क्रेन के जरिए घर की छत पर पार्क करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे वाहन की सुरक्षा के लिए अपनाया गया अनोखा देसी जुगाड़ बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे जरूरत से ज्यादा सावधानी मान रहे हैं।


वीडियो के वायरल होने के बाद घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में वायरल दावों और पुष्ट तथ्यों में अंतर रखना जरूरी है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को छत पर पहुंचाने का वीडियो लोगों का ध्यान जरूर खींच रहा है।


टैग्स