देशगुजरात में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल
गुजरात के डांग में तीर्थयात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 35 लोग घायल हो गये हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोक नगर जिले से तीर्थयात्री 4 बस से 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे।











