ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के 8 विधायक भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी से कल ही सभी ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने झाड़ू छोड़ हाथ में कमल थाम लिया है। शुक्रवार को सभी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और अगले दिन सभी ने एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। टिकट नहीं मिलने से सभी पार्टी नेतृत्व से नारा

delhi election
8 विधायक bjp में शामिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने झाड़ू छोड़ हाथ में कमल थाम लिया है। शुक्रवार को सभी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और अगले दिन सभी ने एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। टिकट नहीं मिलने से सभी पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिसमें महरौली के विधायक नरेश यादव, कस्तूरबा नगर के मदन लाल, आदर्श नगर के पवन शर्मा, त्रिलोकपुरी के रोहित कुमार, जनकपुरी के राजेश ऋषि,बिजवासन के भूपेंदर सिंह जून और पालम की भावना गौड़ शामिल हैं।


बता दें कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा के अगले दिन शनिवार को इन विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। झांड़ू छोड़कर कमल हाथ में थाम लिया। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा की उपस्थिति में 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गये। 


आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 8 विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और दूसरी पार्टियों के संपर्क में बना हुए थे। अधिकांश विधायकों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी और भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की थी। कहा था कि आम आदमी पार्टी जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी अब पूरी तरह भटक चुकी है।

टैग्स