ब्रेकिंग
Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी

jamui inter exam: सेंटर पर 5 मिनट देर पहुंचने पर दर्जनों छात्र-छात्राएं इंटर परीक्षा से वंचित, DEO ने कहा..5 मिनट क्या 30 सेकंड की देरी हुई तो नहीं मिलेगा प्रवेश

सर अंदर करवा दीजिए ना..यह कहकर फूट-फूटकर रो रही इंटर की छात्राओं पर किसी को तरस नहीं आई। उल्टे अधिकारी कहने लगे कि 5 मिनट क्या 30 सेकंड की देरी हुई तो भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिकारियों की इस सख्ती से परिजन भी हैरान हैं।

BIHAR
इंटर परीक्षा से वंचित छात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

jamui inter exam: जमुई में इंटर परीक्षा के पहले दिन कड़े नियमों के कारण छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गये। जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर मात्र 2 से 5 मिनट की देरी से पहुंचने वाले दो दर्जन छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल जमुई में सबसे गंभीर स्थिति तब बनी, जब खैर से आई छात्रा साइना परवीन परीक्षा केंद्र से बाहर निकल जाने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने के बाद छात्रा ने बताया कि वह कई महीनो से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 


लेकिन सड़क जाम के कारण मात्र 2 मिनट की देरी से पहुंची और उसे प्रवेश नहीं करने दिया गया। एक अन्य छात्रा पूजा कुमारी, दीपशिखा ने बताया कि वह सुबह 9:02 बजे गेट पर पहुंची थी। लेकिन खैर से आने में जाम की समस्या के कारण हुई 2 से 3 मिनट की देरी के लिए उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। यही स्थिति खैर हाई स्कूल और बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित प्लस टू कीर्ति आनंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भी देखी गई जहां कई छात्र-छात्राओं को महज 3 से 5 मिनट के देरी के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया।


सभी केंद्र पर छात्र-छात्राएं रोते बिलखते और अधिकारियों से गुहार लगाते दिखे। यह कहते दिखे कि सर हम लोगों को परीक्षा देने दीजिए सर। लेकिन उनकी बातें सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 5 मिनट तो दूर 30 सेकंड की देरी पर भी छात्रों को परीक्षा से बाहर किया जाएगा। इस कड़े नियम से जहां प्रशासन अनुशासन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। वहीं छात्रों के भविष्य पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। 9:00 तक हर हाल में प्रवेश करना है। उसके बाद कोई उपाय नहीं है। वहीं परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के बीच कड़े नियम को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 



 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता