देशमहाकुंभ में स्नान करने जा रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक, ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर
कार सवार महाकुंभ के संगम में गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। तभी ट्रेलर ने सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 3 की हालत गंभीर बनी हुई है.











