ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...

बसंत पंचमी पर कला प्रतिभाओं को सौगात, अररिया-सिवान-शेखपुरा और नवादा में बनेगा अटल कला भवन

बिहार के 4 जिलों में 78 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से अटल कला भवन बनेगा। राज्य के कला प्रतिभाओं को सरकार ने बसंत पंचमी का उपहार दिया है। सरस्वती पूजा की पूर्व संध्या पर डिप्टी सीएम ने इस बात की घोषणा की।

BIHAR POLITICS
बसंत पंचमी पर सौगात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बसंत पंचमी और विद्या-कला की देवी सरस्वती के पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की कि नृत्य-संगीत-अभिनय की विभिन्न कला-शैलियों का प्रशिक्षण देने के लिए राज्य के चार जिलों - अररिया,  सिवान, शेखपुरा और नवादा में अटल कला भवन की स्थापना के लिए 78 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक राशि मंजूर की गई है। यह राज्य की कला प्रतिभाओं को बसंत पंचमी का उपहार है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के भारतीय नृत्य  कला मंदिर के मॉडल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 620 लोगों के प्रशिक्षण की क्षमता वाले अटल कला भवन की स्थापना की जाएगी, जिससे कला की किसी भी विधा में प्रशिक्षण लेकर बिहार के युवा फिल्म, सीरियल,  थियेटर और मनोरंजन उद्योग में रोजगार के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर पा सकेंगे। 


उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की कला भवन योजना के पहले चरण में चार जिलों में अटल कला भवन बनेंगे। इसके लिए हर जिले को  19 करोड़ 73 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि हर साल एक लाख लोगों को फिल्म और टीवी सीरियल में काम करने के लिए मिलेगी ट्रेनिंग। अटल कला भवन से युवक-युवतियां पढ़ाई करते हुए गायन, वादन और नृत्य की ट्रेनिंग ले सकें,  इसलिए सेंटर पर इवनिंग में तीन-चार घंटे क्लास चलेगी। गायन-वादन और नृत्य की ट्रेनिंग के लिए मानदेय पर करीब 200 शिक्षक नियोजित किए जाएंगे।

टैग्स