ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत, महिलाओं ने उपाध्यक्ष व महासचिव पद जीते। 37.84% मतदान, पांच सदस्यीय पैनल में रोमांचक मुकाबला।

PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PUSU RESULT : पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में इस बार सेंट्रल पैनल की तस्वीर बदली हुई नजर आई। पहली बार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे दो अहम पदों पर महिलाओं ने परचम लहराया। पांच सदस्यीय सेंट्रल पैनल में एनएसयूआई और एबीवीपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय टीम ओसामा के खाते में गई।


अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने 2896 वोट लेकर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार (1400) को 1496 मतों के अंतर से पराजित किया। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा हुआ।


उपाध्यक्ष पद पर टीम ओसामा की शिफत फैज ने 1568 वोट हासिल कर छात्र जदयू के आयुष राज (1497) को सिर्फ 71 मतों से हराया। इससे पहले भी टीम ओसामा महासचिव पद जीत चुकी थी। महासचिव पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी ने 2164 वोट लेकर निर्दलीय छात्र राजद के प्रत्युश राज (1611) को 553 मतों से पराजित किया।


संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने 2143 वोट लेकर एनएसयूआई के मो. मोनव्वर आजम (1751) को 392 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के हर्ष वर्धन ने 1599 वोट लेकर छात्र जदयू के अभिषेक (1429) को 170 मतों से पछाड़ा।


इस बार कुल 37.84% मतदान हुआ, जिसमें 7557 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 53% वोट पटना वीमेन कॉलेज और 50% वोट पटना लॉ कॉलेज में पड़े। चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र राजनीति में एनएसयूआई और महिला उम्मीदवारों की पकड़ मजबूत होती जा रही है, जबकि एबीवीपी और टीम ओसामा ने भी अपनी जमीन बनाए रखी। यह चुनाव पिछले वर्षों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।