ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

लिट्टी विथ मांझी कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल, बोले आरिफ मोहम्मद..लिट्टी बहुत मजे की थी लेकिन...

PATNA: पटना में रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर लिट्टी विद मांझी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश &nbs

BIHAR POLITICS
मांझी की लिट्टी पार्टी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर लिट्टी विद मांझी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार शामिल हुए। आज की लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम में उपस्थित होकर नेताओं ने बिहार की जनता की खुशहाल जिंदगी और बेहतरी की कामना  की। 


लिट्टी विथ मांझी कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने लिट्टी घुघनी की तारीफ की। कहा कि लिट्टी बहुत मजे की थी लेकिन... मुझे चना बहुत पसंद है..वो मैंने पूरा खा लिया।


लिट्टी विद मांझी पार्टी के कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सद्भाव पूर्वक आपस में मिलकर काम करने और  उपस्थित सम्मानित नेताओं ने आपस में बिहार के भविष्य पर खुलकर बातचीत की। लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री जनक राम, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, विधायक, पार्षद, एनडीए के तमाम शामिल हुए। 


सभी लोगों ने लिट्टी विद मांझी पार्टी का भरपूर आनंद लिया और बिहार के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा की। सभी लोगों का स्वागत खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन कर रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल मांझी,विधायक ज्योति मांझी, विधायक दीपा मांझी, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, राधेश्याम प्रसाद, कमालुद्दीन खान, चुन्नू शर्मा, मनीष कुमार, दिलीप यादव,अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल यादव, आयुष पासवान, गीता पासवान, आदित्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता लिट्टी पार्टी में मौजूद थे।

टैग्स